मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- सरैया। गोपी धनवत पंचायत के पूर्व मुखिया रामदेव राम (60) का शनिवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन पर जिला पार्षद विपिन शाही, पैक्स संघ के प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार शाही, मुखिया उषा सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व मुखिया विश्वनाथ दास, पूर्व मुखिया अवधेश कुमार सिंह, पंसस सुभाष ठाकुर आदि ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...