बदायूं, जनवरी 10 -- बदायूं, संवाददाता। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। डीएम की नाराजगी के बाद अफसरों में सख्ती दिखी और फिर एक बार उसी मार्ग पर पुन: चलाया गया। जिन-जिन लोगों ने दोबारा से कब्जा कर लिया और अतिक्रमण कर लिया तथा फुटपाथ नहीं तोड़े गए थे उनको जेसीबी से तोड़ दिया। वहीं सामान को भी जब्त कर लिया है। अतिक्रमण अभियान के दौरान जमकर हंगामा चला और दुकानदारों एवं व्यापारियों से जमकर नोकझोंक हुई। जेसीबी के सामने बार-बार व्यापारी आ रहे थे। यहां तक कि पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी तथा कई बार भीड़ खदेड़ना पड़ा। शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार दूसरे दिन भी चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में अभिय...