दुमका, मार्च 29 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत गोपीकांदर बाजार में शनिवार को चैती मां काली पूजा धूमधाम से मनाई गई। पुजारी नरेश मंडल पंडित प्रकाश कुमार के द्वारा मां काली की पूजा-अर्चना की गई। चैती मां काली पूजा में मंदिर के पुजारी के द्वारा फूल, फल, कैला, सेव, बेलपत्र, पानपत्ता, पकवान, मिष्ठान तथा धूप अगरबत्ती से देवी की विधिवत पूजा-अर्चना किया गया।वहीं गांव के लिए सुख, समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना किया गया तथा देवी को अर्पित किया गया। पकवान, मिष्ठान फल आदि का प्रसाद आए हुए सभी भक्तों को वितरित कर प्रसाद ग्रहण किए गए। अंत में बकरे की बलि देकर पूजा का समापन किया गया। शनिवार शाम को मां काली की प्रतिमा विधि विधान के साथ तिरुपतिया नदी में ढोल बाजे के साथ विसर्जन किया गया। मां काली पूजा-अर्चना संपन्न कराने में मुख्य रूप ...