दुमका, जून 21 -- गोपीकांदर। पुलिस कप्तान के आदेशानुसार गोविन्दपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना के सामने शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत के नेतृत्व में किया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान में रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, ड्राईवर लाइसेंस, हेलमेट सिल्ट वेल्ट आदि देखा गया। यातायात सड़क सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों का चालान काटा गया। इस वाहन चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से एसआई धरमल मांझी, एसआई मनोज सोरेन, ए एस आई राजन सिंह, एएसआई बृज मोहन, अनूप बावरी, सत्यम सहित कई पुलिस जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- जांच अभियान में 22 वाहनों के 1.40 लाख के चालान काटे यह भी पढ़ें- जांच अभियान में 22 वाहनों के 1.40 लाख के चालान काटे

हिंदी हिन्दुस्तान क...