दुमका, जून 22 -- गोपीकांदर। ग्राम प्रधान मांझी संगठन एवं लेखा होड़ की मासिक बैठक प्रखंड विकास कार्यालय परिसर में आम पेड़ के नीचे ग्राम प्रधान मांझी संगठन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सचिव छविनाथ मंडल एवं नवेल हांसदा उपस्थित हुए। इस बैठक में बीते माह की कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक के विषय 30 जून हूल दिवस के अवसर पर दुमका में होने वाली रैली में भाग लेने के संबंध में विचार- विमर्श किया गया। माह दिसंबर 2025 से लेखा होड़ का सम्मानित राशि का भुगतान नहीं मिलने पर चिंता जाहिर करते हुए जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की गई। पेशा कानून में ग्राम प्रधान एवं लेखा होड़ की उपेक्षा किए जाने पर चिंता जाहिर की गई।

बैठक का स्थान प्रखंड सभागार में भी ग्राम प्रधान मांझी संगठन एवं लेखा ...