दुमका, जनवरी 3 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। नव युवक ज्योति क्लब मुसना की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में मुसना पंचायत मुखिया संगीता मुर्मू, उपमुखिया सुभाषटेन बास्की, सुरेश मरांडी और अनिल हेंब्रम के द्वारा संयुक्त रूप से फुटबॉल किक मारकर किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एफसी बुरू टोला और एमएसए किस्कू स्टार के बीच में खेला गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 30 हजार रुपया, द्वितीय पुरस्कार 20 हजार रुपया और तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार के रूप में सात-सात हजार रुपया और ट्राफी रखा गया है। साथ ही फाइनल के दिन छो आने मी दुलाड़ संथाली नाईट जतरा धमाका का प्रदर्शन रखा गया है। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सेत सोरेन, सचिव स्टेफान हेंब्रम, उपाध्यक्ष ...