दुमका, अप्रैल 8 -- गोपीकांदर । गोपीकांदर की थाना पुलिस ने कांड संख्या 3/26 आईपीसी की धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार मेडिकल जॉच कराकर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि गोपीकांदर थाना क्षेत्र मधुबन गांव के शंभू नाथ देहरी ने अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र चतरो गांव के नाबालिक लड़का के खिलाफ गोपीकांदर थाना में मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान के क्रम में मामला सत्य पाए जाने पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.