हापुड़, मई 28 -- जनपद गौतमबुद्ध नगर की तहसील जेवर क्षेत्र के गांव बनवारीवास उर्फ बनवारीपुर में 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हुई जघन्य हत्या को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में विश्व ब्राह्मण संघ भारत हापुड़ इकाई के पदाधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। संघ के नगर अध्यक्ष महेंद्र वशिष्ठ ने अपने कैम्प कार्यालय से जारी बयान में कहा कि इस प्रकार की निर्मम घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि समाज सरकार और पुलिस प्रशासन से उम्मीद करता है कि गोपाल शर्मा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। यह भी पढ़ें- गोपाल शर्मा हत्याकांड : डांट से नाराज होकर आरोपियों ने पोते की हत्या की थी उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मासूम की हत्या की गई है, ...