जौनपुर, अप्रैल 6 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट तथा गो रक्षा के लिए समर्पित और धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने वाले आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय उनके घर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गोपाल राय ने ही बलरामपुर के झांगूर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश किया था। गोपाल राय ने कहा कि आशुतोष शेर दिल नौजवान थे। उनकी हत्या बेहद ही शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि वह झांगूर बाबा जैसे लोगों को जेल भेजवाए हैं जो संगठित धर्मांतरण गिरोह चलाता था। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर केस की चर्चा करेंगे और न्याय मांगेंगे। संगठन शहीद परिवार के साथ खड़ा है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.