जामताड़ा, जनवरी 31 -- गोपाल मंदिर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान नाला, प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपालपुर स्थित गोपाल मंदिर में त्रयोदशी तिथि को नित्यानंद महाप्रभु के आविर्भाव के अवसर पर शनिवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पंडित महेश्वर घोष के सान्निध्य में सहयोगियों द्वारा गोपाल मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण के बाल रुप का पूजन कर सभी कर्मकांड पूरे किए गए। भगवान श्रीकृष्ण के बाल रुप का विधिवत पूजन कर श्रद्धाभाव से आरती की गई। तत्पश्चात विशेषकर बतौर प्रसाद खीर का वितरण श्रद्धालुओं के बीच की गई। आरती के पश्चात दूरदराज से आए साधु, वैष्णव सहित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि शनिवार प्रातः से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर, नाला, कुमीरदाहा, मुकुंदडीह आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.