रिषिकेष, जून 18 -- परमार्थ निकेतन आश्रम में सर्वेश्वर भगवान मंदिर में चांदी के छत्र और पूजा के बर्तनों की चोरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। लक्ष्मणझूला पुलिस ने आरोपी के कब्जे में पुलिस ने छत्र बरामद कर लिया है। तलाशी में एक लाख 32 हजार रुपये भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपी की पहचान नरेंद्र सिंह राणा पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम डोर, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। एसएसआई प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि प्रबंधक अंजना चुतर्वेदी ने 13 जून को चोरी की शिकायत दी थी, जिसमें एक जून को यह वारदात होने का जिक्र किया था। बताया कि आरोपी को गुरुवार को क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- गोपाल मंदिर में अखंड संकीर्तन का समापन पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...