धनबाद, मार्च 30 -- महुदा बाजार स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के संस्थापक सचिव दिवंगत गोपाल प्रसाद दसौंधी की तीसरी पुण्यतिथि रविवार को विद्यालय परिसर में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में शिक्षकों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान शिक्षाविद बताया। मौके पर प्रधानाध्यापिका रेणु भट्ट, रघुपति दशौंधी, भागीरथ सिंह, दिवाकर महतो, विकास पांडेय, राजन रवानी, गौरीनाथ कुंभकार, अबोध मिश्रा, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...