गोपाल नगर में दूषित पानी से हाहाकार, खरीदकर चला रहे काम
लखनऊ, जून 29 -- नगर निगम जोन-8 के खरिका वार्ड प्रथम स्थित गोपाल नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। मोहल्ले के दर्जनों घरों में पिछले कई दिनों से गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि घरों की पानी की टंकियों तक में गंदगी जमा हो गई है और लोगों को पीने के लिए बाजार से पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन पिछले दो दिनों में स्थिति और गंभीर हो गई है। नलों से आने वाले पानी का रंग मटमैला है और उसमें गंदगी साफ दिखाई दे रही है।
शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई गोपाल नगर निवासी इंद्रजीत सिंह, सुरेन्द्र भट्ट, सुभाष और घनश्याम समेत कई लोगों ने बताया कि उन्होंने संबंधित अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.