सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। वार्ड संख्या 19 के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोपाल नगर स्थित शिव मंदिर में तीन दिवसीय संजीवनी हेल्थ कार्ड कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 16 से 19 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। कैंप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और हेल्थ कार्ड पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पार्षद राहुल झांम्ब ने बताया कि बाला देवी वृद्धा एवं सामाजिक सेवा ट्रस्ट के सहयोग से लगाए जा रहे इस कैंप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। संजीवनी हेल्थ कार्ड के माध्यम से परिवारों को डॉक्टरों की फीस में 50 प्रतिशत छूट, अस्पताल में भर्ती होने पर 17 हजार रुपये तक की सहायता तथा ब्रांडेड दवाइयों पर 35 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यह भी पढ़े...