मथुरा, अप्रैल 22 -- कोसीकलां,नगर में यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। गोपाल बाग जाने वाले रेलवे पुल एवं आगरा कैनाल पुल पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग, खासकर स्कूली बच्चे और बुजुर्ग, घंटों तक वाहनों में बैठे रहने को मजबूर हैं, जिससे उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है। पुलों की कम चौड़ाई, बढ़ते वाहनों का दबाव, दोनों ओर से भारी वाहनों की आवाजाही और बेतरतीब ओवरटेकिंग से हालात बिगड़ रहे हैं। वहीं सड़क किनारे खड़े वाहन, अतिक्रमण और हनुमान मंदिर तिराहे से पुल तक लगी रेहड़ियां भी यातायात में बाधा बन रही हैं। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की फौज से यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी जाम के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.