गोपालगंज, मार्च 8 -- कुचायकोट। एक संवाददाता गोपालपुर थाने की पुलिस ने रविवार को पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों को जब्त किया और उनसे 13 मवेशियों को बरामद किया। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के बावजूद पशु तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पिकअप को जब्त कर लिया है। मामले में गोपालपुर थाने में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...