गोपालगंज, मार्च 13 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इनमें रूपेश कुमार, नीरज कुमार व धीरज कुमार शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...