गोपालगंज, मार्च 15 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डेरवां मुसहर टोली गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। इनमें मुन्नी देवी, पवन कुमार, फेकू मुसहर, मालती देवी, शांति देवी और हरकेश मुसहर शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...