जहानाबाद, मई 29 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम में मुख्य सड़क पर बना नाला धंस जाने से शुक्रवार को आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

ग्रामीणों की परेशानी नाला जमीन के काफी नीचे चले जाने के कारण पानी निकासी बंद हो गई थी, जिससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को पानी निकासी के लिए सड़क को ही काट दिया। सड़क कटते ही कोईल, गोपालपुर एवं इस्माइलपुर आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई एवं आने जाने का कार्य ठप पड़ गया। खासकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

अस्थायी डायवर्सन की स्थिति इधर, लगातार बारिश होने के कारण खेत के रास्ते बनाया गया अस्थायी डायवर्सन भी कीचड़ में तब्दील हो गया, जिससे वहां से भी वाहनों का गुजरना मुश्किल...