गोपालगंज, मार्च 1 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पुरखास गांव के समीप रविवार को निर्माणाधीन गंडक नहर की पटरी पर पैर फिसलने से राजू अली गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उठाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सड़क दुर्घटना में छात्रा जख्मी कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर-नरहवां पथ पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार छात्रा घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अनियंत्रित बाइक चालक ने साइकिल सवार छात्रा अर्चना कुमारी को ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। मॉडल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...