गोपालगंज, जुलाई 10 -- गोपालगंज। जिले के गोपालपुर थाने के रामपुर खरेया गांव में शुक्रवार को ट्रक के धक्के से बाइक पर सवार महिला विकास मित्र की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसके पति भी जख्मी हो गए। मृतका जिले के कटेया थाने के भेड़िया गांव के हरिचन्द्र प्रसाद की पत्नी कौशल्या देवी थी। वह भेड़िया पंचायत की विकास मित्र भी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया।

हादसे का विवरण घटना के संबंध में बताया गया है कि शुक्रवार को हरिचंद प्रसाद अपनी पत्नी को बाइक से लेकर गोपालगंज शहर में स्थित कलेकट्रेट परिसर में बैठक में शामिल होने के लिए अपनी विकास मित्र पत्नी कौशल्या देवी को लेकर आ रहे थे। इस दौरान वे जैसे ही गोपालपुर थाने के रामपुर ...