सीवान, फरवरी 24 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गोपालपुर दलित बस्ती में रविवार की शाम कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एकजुट होकर छोटन राउत नाम के एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छोटन राउत के घर मई में लड़की की शादी है, जिसको लेकर उन्होंने गहने सहित अन्य सामानों को एकत्रित किया है। सभी असामाजिक तत्वों द्वारा गहने चोरी कर ली गई है व साथ ही बक्से, सूटकेस, हैंडबैग व अन्य सामानों को तोड़फोड़ किया गया है। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। हालांकि पीड़ित की ओर से अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...