पटना, फरवरी 1 -- गोपालपुर थाने के उदैनी स्थित मालखाना में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मालखाना को अपनी चपेट में ले लिया। आग से जब्त 30 वाहनें जलखर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल तीन गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटों और धुएं के कारण पटना-गया मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। कई वाहन इधर-उधर रुक गए। मालखाना में जब्त रखी गईं बाइक, ऑटो, कार और ई-रिक्शा जलने लगीं। आग की चपेट में आने से वाहनों के टायर और टंकियों में विस्फोट जैसी तेज आवाजें सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थानेदार और पटना सदर डीएसपी-2 मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काब...