लखीसराय, मार्च 18 -- चानन, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना मद से गोपालपुर पासवान टोला के निकट बन रहे फुटबॉल मैदान का मुआयना मुंबई से आए लघु फिल्मकार सह कथावाचक रविराज पटेल एवं मुखिया प्रभा देवी के प्रतिनिधि शशि भूषण राय, किशोर कुमार द्वारा मंगलवार को किया गया। खेल मैदान के अलावा कुंदर बराज सहित अन्य धार्मिक स्थलों का भी मुआयना किया गया। मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण राय ने कहा कि जिले का इकलौता खेल मैदान चानन जैसे पिछड़े इलाके में जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है। खेल मैदान निर्माण में संवेदक द्वारा गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखा जा रहा है। एक करोड़ 89 लाख 71 हजार 999 रुपये की लगात से नव दुर्गा कंस्ट्क्षन द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में बॉउंड्री का काम किया जा रहा है। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट हर गांव खेल मैदान का सपना यह...