गया, जनवरी 6 -- शेरघाटी के गोपालपुर कस्बे में स्थित आंबेडकर आवासीय विद्यालय के एक छात्र पर जानलेवा हमला करने के ढाई साल पुराने मामले में पुलिस ने औरंगाबाद और अरवल से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साहेब कुमार औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र और छोटू कुमार अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों तब उसी स्कूल में इंटरमीडिएट के छात्र थे। पुलिस ने बताया कि गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव के रहने वाले नौवीं के जख्मी छात्र गौतम कुमार की शिकायत पर 26 सितंबर 2023 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि महज दुकान से सिगरेट लाने से इनकार करने पर नौवीं के छात्र की बेरहमी से दो सीनियर छात्रों ने पिटाई की थी। इस हादसे में घायल छात्र को तब इलाज के लिए गया ले जाना पड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.