गोपालगंज, मार्च 11 -- थावे। एक संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा रेलखंड पर चलने वाली छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेनों का गोपालगंज स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव शुरू कर दिया गया है। इससे गोपालगंज के यात्रियों को गोरखपुर, लखनऊ और दिल्ली की यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। यह जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। रेलवे प्रशासन ने 11 मार्च से यात्री सुविधा को देखते हुए 05089/05090 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा तथा 05071/05072 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा विशेष ट्रेनों का गोपालगंज स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया है। 05089 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन गोपालगंज स्टेशन पर रात 22:13 बजे पहुंचेगी और 22:15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी में 05090 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा विशेष ट्रेन दोपहर 13:10 बजे पहुंचकर 13:...