गोपालगंज, मई 13 -- गोपालगंज। शहर की स्वच्छता व्यवस्था का आकलन करने पहुंची तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने तीन दिनों तक शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की पड़ताल की। टीम ने आवासीय मोहल्लों, व्यवसायिक क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, सार्वजनिक शौचालय, स्कूल, पार्क, बाजार, जलाशय और प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता सर्वेक्षण में रामपुर की हालत पतलीस्वच्छता व्यवस्था की पड़ताल निरीक्षण के दौरान टीम ने नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे कचरा प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण और साफ-सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखा। गौरतलब है कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग का निर्धारण 10 मानकों के कुल 12,500 अंकों पर किया जाना है। सर्वे के तीसरे दिन मंगलवार को टीम के सदस्य सुबह से ही शहर के विभिन्न ...