गोपालगंज, जुलाई 21 -- गोपालगंज। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू), छपरा ने स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सीबीसीएस) सत्र 2024-28 परीक्षा-2025 के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दिया है। गोपालगंज जिले में यह परीक्षा तीन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जल्द पहुंचने की उम्मीद है।

परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 28 जुलाई से प्रारंभ होकर 5 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम और केंद्रों की सूची जारी होने के बाद जिले के हजारों छात्र-छात्राओं ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। जिले ...