गोपालगंज, मई 29 -- Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंडक नदी पार करने के दौरान तीन लड़कियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। इस हादसे के बाद से तीनों लड़कियां लापता हैं और नदी में उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंचकर लापता किशोरियों की तलाश में जुट गई है।खेती के काम से तैरकर नदी पार कर रही थीं तीनों लड़कियां यह घटना जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया घाट पर घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों किशोरियां अन्य दिनों की तरह अपने खेतों में काम करने के उद्देश्य से गंडक नदी के उस पार जा रही थीं। नदी पार करने के लिए वे तीनों तैरकर आगे बढ़ रही थीं। इसी दौरान पानी की गहर...