गोपालगंज में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर होगी विशेष बैठक
गोपालगंज, मई 8 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता।जिले में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण को लेकर 11 मई को एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में अपराह्न तीन बजे आयोजित होगी। जिसमें मदरसा शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक स्थलों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार भारत सरकार और बिहार सरकार की ओर से प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण, सूचीकरण और डिजिटलीकरण का कार्य चलाया जा रहा है। इसके तहत कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र और कपड़े पर लिखी प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित रखने की पहल की जा रही है। यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर पत्र में कहा गया है कि सरकारी संस्थानों, मठ-मंदिरों, शैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.