मुंगेर, मार्च 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले के खेल प्रेमियों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब गोपालगंज में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में धरहरा की शंकर स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ सेमी फाइनल में जगह बना ली। टीम ने पटना की टीम को 3-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। मुंगेर के खेल उद्घोषक एवं फुटबॉल के हर मैच पर पैनी नजर रखने वाले महमूद आलम ने बताया कि, मैच की शुरुआत से ही धरहरा की टीम ने बेहतरीन तालमेल और छोटे-छोटे पास के जरिए खेल पर पकड़ बनाए रखी। आक्रामक रणनीति के तहत विजेंद्र यादव ने शानदार दो गोल दागे, जबकि सुभाष सोरेन ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और पूरे मैदान में तालियों की गूंज सुनाई दी।श्री आलम ने बताया कि, मैच की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.