जहानाबाद, अक्टूबर 2 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी प्रखंड के गोपालगंज बाजार में भाकपा माले कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को माले कार्यालय से मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने जैसे नारे लगाए गए। इस मौके पर बाजार स्थित अंबेडकर चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया गया। भाकपा माले के नेता इंद्रेश पासवान ने कहा कि देश में चल रहे एसआईआर पर रोक लगाई जाय। उन्होंने कहा कि चुनाव में एसआईआर के नाम पर जो वैध वोटरो का नाम कटा है। इस पर ज्ञानेश कुमार को जवाब देना चाहिए। इस मौके पर मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम में भाकपा माले के अरूण बिन्द, संजय कुमार चन्द्रवंशी, बुद्धदेव यादव, राजकुमार यादव, अम्बिका यादव, राजनन्दन यादव, अशोक दास, सत्यनारायण यादव, मिता पंडित, मनोहर चौधरी सहित दर्जनों पार्टी कार्य...