गोपालगंज, अप्रैल 7 -- गोपालगंज से त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव जिले के सात प्रखंडों के 12 पैक्सों में अध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के होनेवाले चुनाव के तहत आगामी 20 अप्रैल को मतदान होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कुल 38 मतदान केन्द्र बनाए हैं। जहां 20 अप्रैल को मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम मतदान करेंगे। वहीं, जिला प्रशासन ने मतदान केन्द्र चयनित करने के बाद उसपर आवश्यक संसाधन जुटाने की तैयारी तेज कर दी है। मतदान केन्द्रों पर बिजली, शौचालय, पेयजल , उपस्कर व छायादार जगह की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर मतदान केन्द्र के भवन से संबंधित विभाग और क्षेत्र के बीडीओ सह आरओ की देखरेख में तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार पंचदेवरी प्रखंड के मझवलिया पैक्स के लिए दो और बरोली प्रखंड के लडौली पैक्स के लिए तीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।...