गोपालगंज, मई 29 -- पंचदेवरी।जिले के पंचदेवरी, कटेया और विजयीपुर प्रखंड में 2 जून को प्रस्तावित सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

शिविर की व्यवस्था तीनों प्रखंडों में होने वाले इस शिविर के जरिए आम लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। तैयारियों की मॉनिटरिंग स्वयं जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा कर रहे हैं। वे लगातार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से शिविर को लेकर सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, आवास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति और अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

लोगों की भागीदारी यहां पहुंचे लोगों ...