हमारे संवाददाता, मई 25 -- गोपालगंज को पूर्वी चम्पारण से जोड़ने वाले गंडक नदी पर मंगलपुर में बने पुल के स्पैन में लगातार बढ़ रही दरारों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को केवल पांच नंबर पाया के पास दरार मिली थी। लेकिन अब पांच स्थानों पर स्पैन में दरारें उभर आई हैं। प्रशासन ने पुल से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि पाया संख्या 12 और 13 के बीच करीब 12 इंच का गैप मिला है। विशेषज्ञों की टीम को जांच और मरम्मत के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि दरार और बढ़ने पर पुल की मरम्मत मुश्किल हो सकती है। डीएम ने बताया कि भागलपुर के विक्रमशिला पुल हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के पुलों की जांच कराई जा रही है। इंजीनियरों की रिपोर्ट के बाद एहतियातन बड़े वाहनों का परिचालन बंद कर दोनों ओर बैरिक...