समस्तीपुर, जनवरी 3 -- सरायरंजन। मां थावे की पावन भूमि गोपालगंज में आयोजित होने वाले उत्तर बिहार के 67 वें प्रान्त अधिवेशन को लेकर सरायरंजन इकाई के 50 छात्र-छात्राएं रवाना हुए। अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि इस प्रान्त अधिवेशन में उत्तर बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेज एवं विद्यालयों से लगभग एक हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षाविद एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। वे शिक्षा, समाज, छात्रावास, छात्रसंघ, पर्यावरण, सेवा और तकनीकी, संगठन की दिशा एवं कार्यपद्धति जैसे विषयों पर गहन चिंतन करेंगे। इससे युवाओं में शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होगी एवं उन्हें राष्ट्र प्रथम भाव के साथ छात्र एवं देशहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनुराग आनंद ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.