गोपालगंज, फरवरी 11 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के लखराव के मैदान में आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को गोपालगंज और कुशीनगर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें गोपालगंज की टीम ने 19 रन से कुशीनगर को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। इसमें आर्यन राज की शानदार शतकीय पारी का प्रमुख योगदान रहा। उन्होंने 52 गेंदों पर 104 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर की टीम 19.2 ओवर में 184 रनों पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में गोपालगंज के अनुराग कुमार ने 3 विकेट, राहुल राज गिरि और मेहदी अब्दुल्लाह ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.