गोपालगंज: 10 दिनों में चार बार बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम
गोपालगंज, मई 26 -- गोपालगंज।पिछले 10 दिनों में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में करीब आठ रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी होने से आम लोगों का मासिक बजट प्रभावित होने लगा है। 15 मई से 25 मई के बीच तेल कंपनियों ने चार बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। इसके कारण रोजमर्रा की वस्तुओं, खेती-किसानी, माल ढुलाई और यात्री किराए पर असर पड़ने लगा है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार 14 मई तक जिले में डीजल 92.42 रुपए और पेट्रोल 106.44 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। इसके बाद 15 मई, 19 मई, 23 मई और 25 मई को लगातार चार बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई। वर्तमान में जिले में पेट्रोल 114.57 रुपए और डीजल 100.28 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं एक्स्ट्रा पेट्रोल की कीमत 123.26 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। हालांकि केंद्र सरकार की अपील के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.