गोपालगंज, मई 31 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को कुचायकोट थाने के सासामूसा, विश्वम्भरपुर थाने के फुलवरिया मुर्गीफार्म व नगर थाने के अमवा नकछेद गांव के समीप से 751 बोतल शराब बरामद की। इस दौरान एक महिला के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया और एक बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार तस्कर सारण जिले के मशरक थाने के फर्दहिया गांव के धीरज कुमार साह, जादोपुर थाने के सेमरा नवादा गांव के नीतीश कुमार, नगर थाने के अमवा नकछेद गांव की कमलावती देवी व सुग्रीम साह है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी तस्कर यूपी के तरफ से बाइक से शराब लेकर आ रहे थे। वाहन जांच के दौरान सभी को शराब के साथ उत्पाद टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इधर, उत्पाद टीम ने यूपी-ब...