गोपालगंज, जून 29 -- गोपालगंज। जिले में सोमवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। सुबह में करीब नौ बजे आसमान में बादल छाने के साथ शहर सहित आसपास के इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जुलाई में अच्छी वर्षा के आसारबारिश की स्थिति भोरे,पंचदेवरी,सिधवलिया,बैकुंठपुर आदि प्रखंडों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। हथुआ और मीरगंज में भी अच्छी बारिश हुई। जबकि कुचायकोट में आसमान में काले-काले बादल मंडराए,लेकिन बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ हो गया। बारिश से तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गर्मी और तपिश से जिलेवासियों को थोड़ी राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब पांच किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिण पूर्व की ओर से हवा चली। यह भी पढ़ें-...