गोपालगंज, जून 24 -- गोपालगंज।केन्द्रीय चयन पर्षद पटना के तत्वावधान में बुधवार को शहर में बने दो केन्द्रों पर जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में सिपाही भर्ती परीक्षा ली गयी। जिसमें सूबे के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए केन्द्रों पर चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे। सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस बलों, केन्द्राधीक्षकों व वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। जो काफी सजग व अलर्ट दिखे। सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और जैमर की व्यवस्था की गयी थी। केन्द्रों की 200 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रही। इसके अलावा उड़नदस्ता दल के अधिकारी सभी केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते रहे। इससे नकल की सोच रखनेवालों में हड़कंप मचा रहा। यह भी पढ़ें- जिले के...