गोपालगंज, अप्रैल 30 -- बैकुंठपुर। राज्य सरकार ने गंगा एवं नारायणी पथवे परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत सारण जिले के दरिहरा से गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट तक 73.51 किलोमीटर एवं भोजपुर जिले के कोईलवर से बक्सर तक 90 किलोमीटर में अत्याधुनिक गंगा एवं नारायणी पथ का निर्माण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिदुपुर से दिघवारा तक गंगा-अंबिका तो मनेर से बक्सर तक विश्वामित्र पथ, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलापरियोजना का महत्व इस मुद्दे को बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने बिहार विधानसभा के अठारहवीं सदन के द्वितीय सत्र में जोरदार तरीके से उठाया था।उन्होंने पटना से डुमरिया एवं कोइलवर से बक्सर तक निर्बाध व सुगम संपर्क मार्ग की आवश्यकता बतायी थी। उनकी इस पहल पर तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायस...