गोपालगंज, मई 10 -- जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी दियारा इलाके में रविवार की सुबह सड़क किनारे खेत में एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के स्कूल में नाबालिग लड़की की हत्या, रेप की आशंकापुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर सदर-2 एसडीपीओ राजेश कुमार एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या कहीं और करने के बाद शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से सड़क किनारे फेंका गया है। पुलिस के अनुसार किशोरी के नाक से झाग निकल रहा था तथा हाथ-पैर अकड़े हुए थे।जांच के बिंदु मामले में जहर देकर हत्या और दुष्कर्म दोनों बिंदुओं ...