गोपालगंज, जून 27 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को यूपी-बिहार सीमा के बलथरी चेकपोस्ट, कुचायकोट के जलालपुर रोड व रामपुर शिव मंदिर के समीप से 35 लीटर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करी में शामिल तीन बाइक को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में नगर थाने के बंजारी गांव के शंभू सिंह, बरौली के सलोना गांव के दीपक रावत, मनु कुमार व यूपी के कुशीनगर जिले के शैलेश कुमार शामिल हैं। सभी को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम प्रतिदिन की तरह शनिवार को शराब बरामदगी के लिए यूपी बिहार बॉर्डर व यूपी से जुड़ने वाले सभी सड़कों पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान यूपी के तरफ से आ रहे वाहनों की तलाशी के दौरान शराब बरा...