गोपालगंज, जून 9 -- सिधवलिया।स्थानीय थाने के विशुनपुरा गांव में मंगलवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकता हुआ एक विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया। शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतका की पहचान गांव के जमशेद आलम की 22 वर्षीय पत्नी हीना खातून के रूप में की गई।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह हीना के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार के सदस्यों ने दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन, अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं हो रही थी। घटना की सूचना मृतका के मायकेवालों को दी गई। मायके वालों के आने के बाद पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा को तोड़ा गया और शव को फंखे से नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हीना की शादी जमशेद से ...