गोपालगंज, मई 25 -- सिधवलिया। अपने परिजनों से नाराज होकर गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेकनवास गांव में सोमवार को गाजी गौरा गांव की एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसके टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलने पर उसके पिता और भाई उसे मनाने के लिए टावर पर चढ़े, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। इस के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विनय प्रसाद और वार्ड सदस्य पति अमित कुमार कुशवाह भी टावर पर चढ़े। बाद में लड़की को मना कर किसी तरह नीचे उतारा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक किशोरी से बातचीत की और उसकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया। सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई। सदर 2 एसडीपीओ रा...