गोपालगंज:थावे जंक्शन पर 34 सीसीटीवी कैमरे पिछले 10 महीने बने हैं शो पीस
गोपालगंज, मई 8 -- गोपालगंज। अमृत भारत योजना में शामिल छपरा-थावे रेलखंड के थावे जंक्शन की आंतरिक सुरक्षा राम भरोसे है। स्थिति यह है कि पूरे जंक्शन परिसर की आंतरिक सुरक्षा के लिए लगाए गए 34 सीसीटीवी कैमरा पिछले 10 महीने से खराब पड़े हैं। हालांकि आरपीएफ पोस्ट थावे के तरफ से रेलवे के टेलीकॉम विभाग को इस बाबत पत्र भेजा गया है। लेकिन, अब तक खराब सीसीटीवी कैमरे को ठीक नहीं कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमृत भारत योजना के तहत सुविधा बहाल कर 25 मई 2025 को थावे जंक्शन का उदघाटन किया गया था। उस समय आंतरिक सुरक्षा को देखते हुए थावे जंक्शन परिसर के चप्पे-चप्पे पर 34 सीसीटीवी कैमरा लगा देखरेख की जिम्मेवारी आरपीएफ को दी गई। लेकिन, लगने के दो माह बाद ही पूरा सीसीटीवी कैमरा का सिस्टम अचानक बंद हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय स्टेशन के अधिकारियों ने रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.