गोपालगंज, अप्रैल 23 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के महम्मदपुर थाने के बहदुरा गांव में बुधवार को जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर बाप-बेटे समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सभी को इलाज के लिए सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना के संबंध में विश्वनाथ साह की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि उसकी जमीन पर पड़ोस के कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और जबरन उसे जोत कर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर तीन को पीटा विरोध करने पर उसे, उसके पति विश्वनाथ साह व बेटे सुनील कुमार के ऊपर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व बैट से हमला कर गंभीर रूप से घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.