गोपालगंज, मई 16 -- गोपालगंज। जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकले चार बच्चे रास्ते में स्नान करने के लिए पोखर में कूद गए। इस दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे सकुशल बाहर निकल आए। घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के केरवनिया घाट की बताई जा रही है। मृतकों में भरपूरवा गांव के दिग्विजय मिश्रा का 11 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार तथा घाट बंधौरा गांव के राजेश पांडेय का 14 वर्षीय पुत्र ओम पांडेय शामिल हैं। यह भी पढ़ें- कछला में गंगा स्नान करते तीन डूबे, किशोरी की मौतबचने वाले बच्चे वहीं बचने वाले बच्चों में भरपूरवा गांव के आनंद ठाकुर का पुत्र विशाल ठाकुर तथा बंधौरा गांव के राजेश पांडेय का पुत्र चुलबुल पांडेय शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को...