गोपालकों को मिलेगा 80 हजार रुपये तक का अनुदान
बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के पशुपालकों व दुग्ध उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के तहत उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों के पालन को बढ़ावा देने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। योजना के माध्यम से गोपालकों को बाहरी राज्यों से उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशी गायों की खरीद पर अधिकतम 80 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि यह योजना नन्द बाबा दुग्ध मिशन उत्तर प्रदेश के तहत संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश में स्वदेशी नस्ल की गायों की संख्या बढ़ाने के साथ ही दुग्ध उत्पादन में वृद्धि व पशुपालकों की आय को मजबूत बनाना है। यह भी पढ़ें- दो स्वदेशी गाय की इकाई लगाने पर मिलेगा 80 हजार का अनुदान योजना के तहत गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.